देवास जिले में आयोजित हुआ “मेगा विधिक जागरूकता एवं आउटरीच शिविर“
जिला जेल देवास में हुआ विशेष “बंदी-शिशु मिलाप“ - बच्चों ने की अपने माता पिता से मुलाकात, साथ में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी हुआ आयोजन
देवास: म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास द्वारा दिनांक 28 मार्च 2026 (शनिवार) को एक दिवसीय “मेगा विधिक जागरूकता एवं आउटरीच शिविर“ का आयोजन जिला जेल देवास में किया गया । उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अजय प्रकाश मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) के लीगल सर्विसेज कैम्प मॉड्यूल के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को उनके विधिक अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
इस शिविर में महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधि अधिकारी द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी, व्याख्यान के माध्यम से उपस्थित बंदियों को दी। पैनल अधिवक्ताओं एवं विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ताओं ;स्।क्ब्ैद्ध द्वारा निःशुल्क विधिक परामर्श प्रदान किये जाने हेतु जागरूक किया।
“बंदी-शिशु मिलाप“ - एक मानवीय पहल
इसी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जेल, देवास में एक अत्यंत भावपूर्ण एवं मानवीय आयोजन “बंदी-शिशु मिलाप“ प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक़ किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में कारागार में निरुद्ध बंदियों के बच्चे एवं परिवारजनो ने उनसे मुलाकात की। यह पहल बंदियों के पारिवारिक संबंधों को बनाए रखने एवं उनके मनोबल को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
बंदी शिशु मिलाप अंतर्गत कैदियों को बच्चों से मिलवाया गया
बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए ड्राइंग शीट एवं कलर वितरित किए गए... जिस पर बच्चों ने अपने मन की बात एवं अपने बंदी पिता के साथ प्रेम के संबंध को रंगों से उकेरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास एवं जेल के इस नए बंदी शिशु मिलाप से सभी कैदी अपने बच्चों से मिलकर भावुक हुए और इस नए आयाम के लिए न्यायाधीशगणों का आभार प्रकट किया! बंदियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इस नए आयाम की सराहना कर अपने विचार साझा किये तथा धन्यवाद दिया ।
बच्चों ने भी अपने पिता से मिलने के भाव प्रकट करते हुए कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा जल्द से जल्द पिता की रिहाई के लिए निवेदन किया। बच्चों को उनके बंदी पिता से मिलने देने के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अजय प्रकाश मिश्र का धन्यवाद किया! उक्त कार्यक्रम पश्चात बंदियों के बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया! बच्चों द्वारा की गई ड्राइंग को सभी न्यायाधीशगणों ने प्रोत्साहित किया!
कैदियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
इसी अवसर पर जिला जेल में बंद कैदियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास एवं शासकीय महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय देवास एवं अमलतास अस्पताल देवास के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया! इस शिविर में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
✔ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण - ब्लड प्रेशर, शुगर, तापमान, ऑक्सीजन स्तर आदि की जांच
✔ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श - जनरल फिजिशियन द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श
✔ निःशुल्क दवाइयां - आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण
✔ स्वास्थ्य जागरूकता - स्वच्छता एवं रोगों से बचाव संबंधी जानकारी
शासकीय महात्मा गाँधी अस्पताल देवास और अमलतास अस्पताल देवास से आई स्वास्थ टीमों ने उपस्थित बंदियों की स्वास्थ्य सबंधी जांच की।
“इस शिविर का उद्देश्य विधिक जागरूकता को बंदियों तक पहुंचाना है। बंदी-शिशु मिलाप एवं स्वास्थ्य शिविर विधिक सेवाओं के मानवीय पक्ष को सामने लाना हैं।“
बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं बंदी-शिशु मिलाप कार्यक्रम दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित किया गया ।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा भी उपस्थित बंदियों को समझाईश दी कि आवेश में आकर कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे कि आपको जेल जाना पडे और अपने परिवारजन से दूर रहना पड़े साथ ही यह भी समझाइश दि कि जेल में आकर भगवान ने आपको एक अवसर दिया है आप अपनी सकारात्मक सोच के साथ अपनी शक्ति को समाज और परिवार के लिए सही दिशा में लगाए, साथ ही अपनी सहनशक्ति को बढ़ाएं जिससे कि आप देखेंगे की छोटी-छोटी बातों पर आप गुस्सा करते है और आवेश में आकर बड़े बड़े अपराध हो जाते हैं उस गलत कार्य से आप बच जाएंगे ।
इस अवसर पर श्री उमाशंकर अग्रवाल प्रथम जिला न्यायाधीश, डॉ श्री रविकांत सोलंकी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, श्री भारत सिंह कनेल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास, श्री नीलेंद्र कुमार तिवारी व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड देवास, प्रियांशु पांडे, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड देवास, श्रीमती निकिता वार्ष्णेय पांडे, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड देवास, कुंवर युवराज सिंह व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, श्री सौरभ जैन व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड देवास, श्री विद्या भूषण प्रसाद जेल अधीक्षक, श्री सुभाष चौधरी जिला विधिक सहायता अधिकारी, लीगल डिफेन्स काउन्सिल से श्रीमती नीलिमा राय चीफ, श्री त्रिलोक पाटीदार डिप्टी चीफ, श्री अभिषेक तिवारी असिस्टेंट, श्री अर्शील खान असिस्टेंट के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जेल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
तत्पश्चात दोपहर 2.00 बजे से माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास की अध्यक्षता एवं श्री ऋतुराज सिंह कलेक्टर महोदय देवास श्री पुनीत गहलोत पुलिस अधीक्षक महोदय देवास की उपस्थिति में महिला बाल विकास से श्री एस. ए. सिद्दीकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवास ने महिला बाल विकास से संबंधित लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिकाओं को दी जाने वाली सहायता राशि एवं शिक्षा के अलग-अलग स्तर पर दी जाने वाली छात्रवृत्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिसमंें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने हेतु कहा।
सामाजिक न्याय विभाग से उपसंचालक श्रीमती संगीता यादव उपस्थित रही। सामाजिक न्याय विभाग की ओर से मनोवैज्ञानिक़ श्री रुद्राक्ष शर्मा ने उपस्थित बंदियों को बताया कि नशा, क्रोध एवं तनाव होने से अनजाने में अपराध हो जाते है। अपनी मनोंस्थिति को कैसे बेहतर व अपनी सोच को सकारात्मकता कैसें करें, उसके बारे में जानकारी देकर तथा सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया ।
श्री उमाशंकर अग्रवाल प्रथम जिला न्यायाधीश देवास ने जिला जेल देवास में जो ई लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ है उसके बारे में बंदियों से जानकारी ली कि कौन-कौन किताब पड़ता है उन्हें किताब पढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही यह भी बताया कि आप अपने देश के इतिहास बारे में पढ़े। जेल में आना आपके लिये आपदा है, किन्तु इस आपदा को ही अवसर बनाकर जेल से कुछ सीखकर ही बाहर जाये।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल की ओर से असिस्टेंट श्री अभिषेक तिवारी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा संचालित योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जिसमें बताया कि लीगल डिफेंस काउंसिल बंदियों के लिए किस तरह से कार्य करता है और आपके प्रकरण में न्यायालय में किस प्रकार से पैरवी करता है और आपके अधिकारों के बारे में भी जागरूक करता है ।
माननीय श्री पुनीत गेहलोत, पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा राज्य शासन और केंद्र शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बंदियों को जागरूक किया साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका के बारे में बताते हुए उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया और यह भी कहा कि कानून के दायरे में रहे गलत रास्ता नहीं अपनाये अगर आप कानून तोड़ेंगे तो फिर आपको उसका दंड भी भुगतना पड़ेगा इसलिए आप विशेष रूप से कानून का पालन करें एवं कानून के प्रति जागरूक रहें ।
कलेक्टर महोदय श्री ऋतुराज सिंह द्वारा बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण देवास एवं जिला जेल देवास के द्वारा बंदियों को दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को प्रेरणा स्त्रोत बनाये, और जेल मे रहकर अच्छी चीजे सीखकर जाये ।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक प्राधिकरण ने भी अपने संबोधन में विशेष रूप से अपने आपको धैर्यवान रखने, नफरत की भावना से कोई कार्य न करें, सहन करने की क्षमता बढाएं जिससे कि आप बड़े अपराध होने से बच सकें और एक अच्छा व्यक्ति बनकर जेल से घर जाए ।
उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री रोहित श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा शासकीय विभागों द्वारा समन्वय एवं सहयोग करने, उचित व्यवस्था किए जाने हेतु जेल अधीक्षक जिला जेल देवास एवं कलेक्टर महोदय, पुलिस अधीक्षक देवास तथा महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय विभाग एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शासकीय महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय एवं अमलतास हॉस्पिटल देवास से आई हुई टीमों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments