Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विकास नगर में सामाजिक समरसता का संदेश देता चैत्र नवरात्रि महोत्सव

विकास नगर में सामाजिक समरसता का संदेश देता चैत्र नवरात्रि महोत्सव

देवास। 
शहर के विकास नगर चौराहा स्थित वीर सावरकर चौराहा पर जन चेतना सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित 9 दिवसीय चैत्र नवरात्रि महोत्सव इन दिनों आस्था और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बना हुआ है। इस आयोजन में न केवल शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं। संस्था द्वारा शहर में पहली बार इस प्रकार का नौ दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। संयोजक अजय तोमर एवं अध्यक्ष सुदेश सांगते ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर माता की आराधना कर रहे हैं। महोत्सव के छठे दिन संध्या महाआरती का विशेष आयोजन किया गया, जिसे वाल्मीकि एवं ब्राह्मण समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से संपन्न कराया। यह पहल समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी है। आयोजन अंतर्गत 27 मार्च को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के समापन अवसर पर भव्य झांकी, गरबा एवं विसर्जन चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह चल समारोह सयाजी गेट से प्रारंभ होकर मीठा तालाब तक निकाला जाएगा। इस प्रकार यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी सशक्त संदेश दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...