सिटी कॉन्वेंट स्कूल मे नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य कॉन्वोकेशन डे का आयोजन हुआ
देवास: सिटी कॉन्वेंट स्कूल में आज नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य कॉन्वोकेशन डे का आयोजन किया गया। यह आयोजन नन्हे बच्चों के जीवन का पहला शैक्षणिक पड़ाव था, जिसे बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे वर्ष में सीखी गई गतिविधियों की सुंदर प्रस्तुति दी और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ जिसके बाद केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस अनीता आचार्य ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वाइस प्रिंसिपल शैलजा पिल्लई भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा अध्यापिका रंजना भारती के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में एंथनी दास और विध्या वर्मा के साथ-साथ डोरिस मैरी, महेश सोनी, भूमिका शर्मा, पायल परमार और स्नेहा कराड़िया का भी विशेष योगदान रहा।
अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों के आत्मविश्वास व प्रतिभा की प्रशंसा की। यह आयोजन बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

0 Comments