Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उत्कृष्ट विद्यालय पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ईको क्लब के विधार्थियो ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये

उत्कृष्ट विद्यालय पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ईको क्लब के विधार्थियो ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये
 
 देवास: उत्कृष्ट विद्यालय देवास के बच्चो ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ.बच्चो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्वेश्य से पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन भोपाल के द्वारा प्रदेश के विद्यालयों में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन  किया जा रहे है इसी श्रंखला में वर्ष 2025_26 पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय देवास  के ईको क्लब में बच्चे पर्यावरण हितैषियों ने जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानी को समझाया साथ ही जल स्वच्छता अभियान एवं रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम क़ी जानकरी दी ।पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधार्थियो बीच पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पेंटिंग कंपीटिशन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों  ने रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया।प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण करने क़ी शपथ दिलवाई गयी ।कार्यक्रम में ईको क्लब मास्टर ट्रेनर संतोष वर्मा, विद्यालय के नीरज कानूनगो , दिलीप पांचाल, भावेश कानूनगो एवं स्टॉफ सहित विद्यालय के ईको क्लब के विद्यार्थीउपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...