प्रमोद डोंगलिया का जिला अध्यक्ष बनने पर किया पदभार ग्रहण माना संगठन का आभार
भाजपा जिला अध्यक्ष सैंधव ने दी नवीन दायित्व की शुभकामनाएं
देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने अपने उद्बोधन में डोंगलिया को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग में प्रमोद डोंगलिया के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने अपेक्षा जताई कि वे भाजपा की विचारधारा को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को भी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पुर्व जिला अध्यक्ष रायसिंह बहादुर मुकाती, जिला महामंत्री राजेश यादव,मनीष सोलंकी, अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय दायमा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, मनोहर जाधव, वासुदेव परमार, भेरुलाल अटारिया, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, शुभम चौहान, अजब सिंह सेंधव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Comments