नवीन ऊर्जा और संकल्प से करें नए शैक्षणिक सत्र का स्वागत...महेश सोनी
1 अप्रैल 2026 से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो रहा है। नए सत्र को नवीन ऊर्जा और संकल्प के साथ शुरू करना है,। सत्र को बेहतर बनाने के लिए हमें श्रेष्ठ प्रयास करना है। बीता सत्र भी सभी की आशाओं के अनुरूप ही रहा। जो कमी पिछले सत्र में हमें महसूस हुई उसे इस सत्र में पूरे प्रयास के साथ दूर करना है।
कठिनाइयां भी उन्हीं के सामने आती है जो प्रयास करते हैं। इसलिए कभी भी कठिनाइयों एवं चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए,बल्कि उनका सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाधान खोजना चाहिए। विद्यालय के संचालन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं हमारे समक्ष आती है। लेकिन दृढ़ विश्वास और सभी के साथ समन्वय से उसका हल निकल जाता है। हम सभी शिक्षक केवल विद्यार्थी को ही नहीं पढ़ाते बल्कि देश के लिए भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी बहुत बढ़ जाती है।
सबसे पहले शिक्षक अपने समय का उचित प्रबंध करें। स्वयं के अध्यापन के लिए भी समय निकाले और अपडेट रहे। शरीर को स्वस्थ और मन प्रसन्न रखें। नए सत्र की अपनी जिम्मेदारियां की रूपरेखा तैयार करें। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते रहे और नई तकनीक से जुड़े रहे। वर्तमान समय संचार और तकनीकी की क्रांति का युग है इसलिए सभी शिक्षक को उसमें पूर्ण दक्षता प्राप्त करना चाहिए। संस्था के प्रति पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य करें। जो संसाधन हमारी संस्था के पास उपलब्ध है उनका पूर्ण रूप से उपयोग करें।
वरिष्ठ अधिकारियों से सतत मार्गदर्शन एवं निर्देशन प्राप्त करते रहें। जिस क्षेत्र में हमारा विद्यालय है वहां के समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित करें। सभी के सहयोग से विद्यालय का सर्वांगीण विकास होगा।
नए शैक्षणिक सत्र 2026 27 की सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं। माता सरस्वती की कृपा हम सभी पर बनी रहे।
महेश सोनी प्रधानाध्यापक (राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नगर निगम) शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी देवास

0 Comments