देवास। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एस. बी. सिंह द्वारा राजेश दुबे को देवास जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश दुबे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारी-कर्मचारियों की न्यायसंगत समस्याओं का समाधान जिला स्तर के साथ-साथ प्रांतीय स्तर पर भी प्रांताध्यक्ष के माध्यम से सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने का प्रयास करेंगे। श्री दुबे की नियुक्ति पर शासकीय अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांताध्यक्ष एम. पी. द्विवेदी, इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सिंह सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह सिकरवार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन देवास, संभागीय अध्यक्ष विजय गोठवाल, प्रांतीय सचिव पुरुषोत्तम पाटीदार सहित विजय वर्मा, राजेश चौहान, महेश नरवाले, गणेश राठौड़, सुनील बाली, स्वप्निल, राधेश्याम और मयंक शर्मा आदि ने बधाई दी। अंत में श्री दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से प्रांताध्यक्ष एस. बी. सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 Comments