मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने देवास में मानव अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर समीक्षा बैठक ली
देवास 26 मार्च 2026 [शकील कादरी] मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह अल्प प्रवास पर देवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आयोग मित्र डॉ दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर मानव अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी मानव अधिकारों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उन्होंने विशेष रूप से लंबित शिकायतों को पेंडिंग प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासनिक कार्यवाही में पारदर्शिता और संवेदनशीलता अनिवार्य है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मानव अधिकारों से जुड़े मामलों में देरी को गंभीरता से लेते हुए जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने आयोग को प्रकरणों की स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, तहसीलदार श्रीमती दीपिका पाव तथा डीएसपी सुश्री बबीता बामनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments