देवास। “हमारे बढ़ते कदम” संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मव मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ओर गॉड गिफ्ट रिसॉर्ट की डायरेक्टर श्रीमती सुनीता यादव उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, सीएमएचओ डॉ. सरोजिनी जेम्सबैक एवं पुर्व महापौर रेखा वर्मा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान श्री राम ग्रुप की महिलाओं द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें उनके हुनर और स्वरोजगार से जुड़े उत्पादों को प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शनी ने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और महिला आत्मनिर्भरता का सुंदर उदाहरण पेश किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ऐसे सम्मान कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को और मजबूत बनाते हैं।” संस्था “हमारे बढ़ते कदम” की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था की संस्थापक मोना मालवीय, अध्यक्ष पुष्पलता सोनगरा, सचिव पूजा चित्रे, उपाध्यक्ष नेहा राजपूत एवं नेहा श्री, तथा सक्रिय सदस्य परीन वाल्टर शिवानी सिसोदिया शेखर चौहान और अंकित बेस ने कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक संभाला। कार्यक्रम में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों—कौशल विकास, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान एवं स्वरोजगार—की जानकारी भी साझा की गई।
अंत में सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

0 Comments