Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सोशल वर्कर रश्मि पांडेकर को इंटरनेशनल विमेंस विज़नरी अवॉर्ड से सम्मानित

सोशल वर्कर रश्मि पांडेकर को इंटरनेशनल विमेंस विज़नरी अवॉर्ड से सम्मानित 
देवास। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली देवास निवासी सोशल वर्कर रश्मि पांडेकर को दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल विमेंस विज़नरी अवॉर्ड 2026 समारोह में महिला दिवस के एक दिन पूर्व सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित समारोह 7 मार्च 2026 को दिल्ली स्थित व्हायएमसीए में आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश की प्रेरणादायक महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और समाज में उनके योगदान को रेखांकित किया गया। समारोह के दौरान आयोजकों ने कहा कि इस अवॉर्ड का उद्देश्य उन महिलाओं को प्रोत्साहित करना है, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। रश्मि पांडेकर ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...