Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कुर्मी क्षत्रिय पाटीदार समाज की बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन

कुर्मी क्षत्रिय पाटीदार समाज की बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन
देवास। 
कुर्मी क्षत्रिय पाटीदार समाज देवास इकाई की महत्वपूर्ण बैठक किंग जार्ज स्कूल,  में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राजेश पटेल, के.के. गौर, नवीन नाहर, रामभान सिंह, सम्पति पटेल, वृजराज सिंह, रमेशचन्द्र गौर एवं अलका कनोजिया सहित अन्य सदस्यों ने बीते एक वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्ययोजना पर अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को जबलपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय कुर्मी पाटीदार महासभा में देवास इकाई से अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से श्री जसराज (बब्लू) पाटीदार को समाज संरक्षक पद पर, श्री राजेश पटेल को संयोजक पद पर एवं महिला संगठन की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अल्का कनोजिया का मनोनयन किया गया। इसके साथ ही श्रीमती अल्का कनोजिया को महिला समिति के गठन एवं अन्य पदों पर नियुक्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान प्रवीण पटेल, अच्छेलाल पटेल, पुष्पराज पटेल, राजेन्द्र पटेल, रामनारायण पटेल, चंद्रशेखर पटेल आदि बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन के.के. गौर ने किया। आभार नवीन नाहर ने माना। बैठक का समापन समाज की एकजुटता एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...