झूलेलाल महोत्सव में सिंधी समाज का शिक्षाप्रद आयोजन,,
महाभारत प्रसंग और वृद्धाश्रम विषय पर मार्मिक प्रस्तुतियां, महिलाओं की अंताक्षरी और महाप्रसादी में उमड़ा उत्साह,,
देवास। सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल महोत्सव के अवसर पर एक विशेष और शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान धार्मिक प्रसंगों और सामाजिक बुराइयों पर आधारित मार्मिक प्रस्तुतियां दी गईं। महोत्सव के दौरान महाभारत के उस प्रसंग का मंचन किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया गया था। इसके साथ ही 'आशियाना' (वृद्धाश्रम) विषय पर एक अत्यंत मार्मिक प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में दिखाया गया कि कैसे वर्तमान समय में बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ आते हैं और फिर पलटकर उन्हें नहीं देखते, जिसकी वजह से माता-पिता को तिल-तिल कर मरना पड़ता है। इन शानदार प्रस्तुतियों में महाभारत की डायरेक्टर दीपिका लक्षवानी और 'आशियाना' में सोनी आहूजा का विशेष सहयोग रहा। महिलाओं की अंताक्षरी और महाप्रसादी इन प्रस्तुतियों के बाद समाज की महिलाओं द्वारा अंताक्षरी का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका संयोजन तनीषा ताराणी ने किया। इसमें पूरे समाज ने उत्साह के साथ भाग लिया और खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के अंत में पूरे समाज ने एक साथ मिलकर भंडारा ग्रहण किया। समाज के सचिव अशोक पेशवानी ने बताया कि समाज की एकता और भाईचारा बना रहे, इसलिए समय-समय पर ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। जानकारी सह-मीडिया प्रभारी नन्द किशोर खत्री ने दी।

0 Comments