Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जूना गुजराती दर्जी समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव

जूना गुजराती दर्जी समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव
देवास। श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज की महिला मंडल द्वारा 12 मार्च को 2 बजे मोती बंगला स्थित समाज की श्री गुरु टेकचंद धर्म शाला में होली एवं शीलासप्तमी  के अवसर पर फाग उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। समाज के आराध्य संत श्री श्री 1008 श्री टेकचंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ फूलो और गुलाल से  फाग उत्सव की शुरूवात की गई। महिला मंडल की सदस्यो द्वारा फाग उत्सव में श्रीकृष्ण एवं राधा बन फूलो और गुलाल से होली खेली। गर्मी को देखते हुए पानी बचाने का संदेश दिया गया एवं विश्वपटल पर जो युद्ध चल रहा है इसको देखते हुए रसोई गैस व पेट्रोल  बचाने  पर ज़ोर दिया गया। इस अवसर पर समाज के जिन घरों में शुभकार्य, शादी विवाह या लडके लड़कियो का जन्म हुआ उन परिवारो द्वारा मिठाई का वितरण  किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ट्रस्ट की और से  चाय और नाश्ते का प्रबंध किया गया। कार्यक्रम में सीमा सोलंकी, आशा सोलंकी, नामिता सोलंकी, नीतू जाधव, प्रेमलता  परिहार, लता सोलंकी, अनिता जाधव, दीपिका चावडा,  और समाज की महिलाओ और युवतियां ने बड़ी संख्या मे भाग लिया। अनिता जाधव ने कृष्ण, और नेहा सोलंकी ने राधा की भूमिका मै फाग उत्सव मनाया। आयोजक सीमा सोलकी ने महिला मंडल की और से सभी का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...