Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मक़सूद शाह इन्दौर रत्न अलंकरण से सम्मानित

मक़सूद शाह इन्दौर रत्न अलंकरण से सम्मानित 
देवास। शहर के महादेवी पुस्तकालय हॉल, जीपीओ चौराहा (पीसी सेठी हॉस्पिटल के समीप, बांबे बेकरी के पास) में आयोजित एक गरिमामय समारोह में हज़ल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मक़सूद शाह को ‘इंदौर रत्न अलंकरण’ से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित योगेंद्र  महंत  ने मक़सूद शाह को सम्मान भेंट करते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की। समारोह में साहित्य प्रेमियों एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्ति पर अकबर देवासी, साधना प्रजापत, राधेश्याम पांचाल, डॉ. इक़बाल मोदी, ओम प्रकाश सोलंकी, मीना फानी, विजय जोशी, साबिर पठान सहित अन्य उपस्थित जनों ने मक़सूद शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की जानकारी डॉ. इक़बाल मोदी द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...