Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पॉवर इंजिनियर्स एवं एम्प्लाइज ऐसोसिएशन का माननीय ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन

पॉवर इंजिनियर्स एवं एम्प्लाइज ऐसोसिएशन का माननीय ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन

देवास।पॉवर इंजिनियर्स एवं एम्प्लाइज ऐसोसिएशन द्वारा 25 मार्च 2026 को अपनी विभिन्न लंबित मांगो को लेकर  ऊर्जा मंत्री के नाम संगठन के पदाधिकारी गौरव संतोषी, कार्यपालन यंत्री द्वारा केतन रायपुरिया, अधीक्षण यंत्री देवास को ज्ञापन सौंपा गया। ऊर्जा मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में विद्युत कम्पनियों के अधिकारीयों कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों उच्च शिक्षा प्राप्त कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता, उच्च शिक्षा प्राप्त कर्मचारियों को कनिष्ठ अभियंता के पद पर सीधे नियुक्ति दिये जाने, वर्ष 2018 के पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को वर्तमान में 3 वेतन वृद्धि देकर वेतन विसंगति  दूर किये जाने, कंपनी कैडर अधिकारियों/कर्मचारियों को बिजली बिल में 50 प्रतिशत की छूट दिये जाने, सोलर रूफ टॉप योजना का लाभ दिये जाने, वर्ष 2012 के उपरान्त नियुक्त सभी कंपनी कैडर अधिकारियों को भी 03 का लाभ दिये जाने, ट्रांशमिशन कंपनी में इंसेंटिव पॉलिसी लागू किये जाने, फीडर कैडर से संबंधित ऊर्जा विभाग की 9 जून 2011 की कंडिका क्रमांक-2 को निरस्त किये जाने, ट्रांसमिशन कंपनी में चतुर्थ श्रेणी परीक्षण परिचारक/लाइन परिचारक को तृतीय श्रेणी परीक्षण सहायक/लाइन सहायक किये जाने, जनरेटिंग कंपनी के कार्यपालन अभियंता के चालू प्रभार में हो रही अनियमितताओं को बंद किये जाने, ट्रांसमिशन कंपनी में टीबीसीबी के माध्यम से हो रहे निजीकरण को बंद किये जाने एवं प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 को वापस लिये जाने, विद्युत कंपनियों में कंसल्टेंट/ एक्सपर्ट की भर्तियां बंद किये जाने, कैशलेस बीमा योजना में बड़े अस्पतालों को भी जोड़े जाने, विद्युत वितरण कम्पनियों में अधिकारीयों/कर्मचारियों को छोटे-छोटे कारणों से अनावश्यक रूप से प्रताड़ित करना जैसे वेतन वृद्धि रोकना, शोकाज देना, इत्यादि को बंद किये जाने तथा वितरण कम्पनियों में प्रत्येक अवकाश दिवस पर कार्य कराने की प्रथा बंद किये जाने इत्यादि मांगो को रखा गया, तथा  ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया गया कि उक्त मांगो का शीघ्र अति शीघ्र निराकरण किया जाये। आगामी चरणों में संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में सांसद एवं विधायक को ज्ञापन सौंपा जायेगा। तत्पश्चात तीनों मुख्यालयों जबलपुर, भोपाल एवं इंदौर में प्रदर्शन एवं ज्ञापन किया जायेगा। ज्ञापन में संगठन पदाधिकारी एवं अधिकारी कर्मचारी ममता धुवे सहायक यंत्री, नेहा शाक्या सहायक यंत्री, विजय माथनकर कनिष्ठ यंत्री, सतीश, मुकेश, गौरव, सूरज, पंकज आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...