शहर कांग्रेस ने किया भगवान महावीर जयंती के चल समारोह का स्वागत
देवास। मंगलवार को शहर में निकले भगवान महावीर जयंती के चल समारोह का स्वागत शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में जवाहर चौक पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। इसके पश्चात जुलूस में शामिल जैन समाज के वरिष्ठजनों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं समाज के गणमान्य नागरिकों पर पुष्पवर्षा कर भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, सुजीत सांगते, नीरज नागर, अंकित जैन, दिग्विजय सिंह झाला, शाहजी हाशमी, रूपेश कल्याने, दिलीप सिंह सोलंकी, ईश्वर हरोड़े, निलेश वर्मा, हरीश गजधर, मोनू चौहान, मोनू शर्मा, रईस कामदार, कमलेश गुप्ता, गुल्लू मंगानी, जस्सू भाई, प्रथम पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

0 Comments