Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सिटी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में चयन

सिटी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में चयन

देवास : सिटी कॉन्वेंट स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय रग्बी  प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो आगामी सप्ताह में भोपाल में आयोजित की जाएगी।  सभी खिलाड़ी देवास  जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो विद्यालय एवं जिले के लिए गौरव की बात है।
उल्लेखनीय है कि ये सभी विद्यार्थी धाकड़ रग्बी क्लब से भी जुड़े हुए हैं तथा अपने कोच मोना धाकड़ के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के माध्यम से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनकी लगन, समर्पण एवं खेल के प्रति प्रतिबद्धता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इन खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी तथा वे भी सिटी कॉन्वेंट स्कूल एवं हमारी अकादमी से जुड़कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।
सिटी कॉन्वेंट स्कूल परिवार की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...