Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विश्व शांति का संदेश देते हुए मनाई गई महावीर जयंती,, निकली आकर्षक शोभा यात्रा

विश्व शांति का संदेश देते हुए मनाई गई महावीर जयंती,निकली आकर्षक शोभा यात्रा 
देवास: जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जयंती आज देवास नगर के समग्र जैन समाज द्वारा अपूर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसके चलते संपूर्ण नगर महावीरमय बन गया। विश्व के वर्तमान हिंसात्मक वातावरण का समाधान महावीर के अहिंसा एवं मैत्री सिद्धांत द्वारा ही हो सकता है। इसी उद्देश्य वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है को प्रदर्शित करते हुए निकली झांकी की सर्वत्र प्रशंसा हुई एवं आकर्षण का केन्द्र बनी। महावीर प्रभु के जन्मोत्सव की खुशियां मनाते हुए श्रद्धालु नौजवान झूूमते- नाचते चल रहे थे। चांदी के सुसज्जित रथों में बैठकर जब भगवान महावीर स्वामी नगर भ्रमण पर विशाल शोभा-यात्रा के साथ निकले तो श्रीफल एवं अक्षत से अपने प्यारे प्रभु की अगवानी के लिये श्रद्धालु दौडे चले आये। शोभा यात्रा मार्ग में महावीर स्थानकवासी संघ ने प्रभु महावीर के जीवन चरित्र पर नयनाभिराम जीवंत झांकी की सराहनीय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर  शोभायात्रा का मार्ग में अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओं ने स्वागत किया। आयोजन में समिति के अध्यक्ष विजय जैैन, महासचिव शैलेन्द्र चौधरी, भरत चौधरी, सचिव संजय कटारिया एवं पदाधिकारी अतुल जैन, मनीष जैन कायथावाला, मुकेश चौधरी, विशाल जैन , नितिन जैन मानव, पारस जैन, सुनील जैन घोटू, रिंकेश जैन, प्रदीप जैन तुमसरवाला, पारस जैन इटावा, निलेश जैन, सतीश जैन, ने सहयोग प्रदान किया। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम  एवं प्रेरक नृत्य नाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई । नगर के सभी जैन मंदिरों में अनेक विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। जैन धर्मावलंबियों ने अपने निवास स्थान पर केशरिया एवं जैन ध्वज फहराये तथा दीपक जलाये। साथ ही सभी जैन मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
आकर्षक शोभायात्रा का नजारा
मुख्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा सुबह 8.30 बजे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ  मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष तथा बच्चें शामिल थे। नवयुवक एवं नवयुवतियों ने विशेष परिधान धारण किए थे। विशाल जनसमुदाय को समाहित किये हुए यह शोभायात्रा अनेक आकर्षणों से सुसज्जित थी। सबसे आगे अश्वारोही दल केशरिया ध्वज थामें चल रहा था। महावीर स्वामी के जीवन चरित्र की नयनाभिराम झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। नवयुवकों में अपूर्व उत्साह था, जो देखते ही बनता था। बालिकाएं आकर्षक डांडिया रास प्रस्तुत कर रही थी। महिलाओं की विशाल संख्या मस्तक पर 108 कलश लेकर कतारबद्ध चल रही थी । इसके बाद चांदी के सुसज्जित रथ में विराजमान थे प्रभु महावीर स्वामी। भगवान की एक झलक पाने के लिये श्रद्धालुओं में होड़ लगी हुई थी। सम्पूर्ण वातावरण भगवान महावीर की जय-जयकार एवं भगवान महावीर का अमर संदेश जियो और जीने दो के नारों से गुंजायमान हो रहा था। महिलाओं का विशाल समूह मंगल गीत गाते हुए चल रहा था। प्रभु के भक्ति पूर्ण गीतों ने नगर वासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शोभायात्रा वर्धमान जैन स्थानक, श्री आदेश्वर मंदिर ,श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर मंदिर, श्री चन्दाप्रभु मंदिर एम.जी. रोड़, श्री चन्दाप्रभु माणिभद्र मंदिर, जवाहर चौक होते हुए श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर समाप्त हुई। श्रमण संस्कृति सदन में श्री जी का अभिषेक हुआ। रात्रि को सभी जैन मंदिरों में महाआरती एवं भक्ति भावना के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आवास नगर एवं श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अलकापुरी से भी भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा समाप्ति के पश्चात् हामूखेड़ी एवं इटावा कुष्ठधाम , दृष्टिहीन कन्या विद्यालय एवं वृद्ध आश्रम पर भोजन वितरित कर अन्न दान किया । मंडी धर्मशाला में  स्वामी वात्सल्य आयोजित किया गया।  स्वामी वात्सल्य, नवकारशी एवं अन्नदान में समदडिया परिवार ने विशेष लाभ प्राप्त किया। साथ में अरविंद इंद्रजीत सिंह चौधरी, नगीन भाई मीनाक्षी बहन सोलंकी, जगदीश नरेश जावंतराज भण्डारी, दिलीप पुखराज दोषी एवं डॉ. प्रमोद मनीषा बापना ने भी लाभ लिया। संचालन विजय जैन ने किया। अतिथियों का स्वागत विलास चौधरी, अशोक जैन मामा, किशोर महाजन, दीपक जैन, गौरव जैन भोमियाजी, अरविंद जैन मामा, अजय संघवी एवं राकेश तरवेचा ने किया। आभार भरत चौधरी ने माना।

ये थे विशेष अतिथि इस भव्य कार्यक्रम के
 समारोह में मुख्य अतिथि देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, जिलाधीश ऋतुराजसिंह, महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, ओम जोशी, रघुवीरसिंह भदोरिया, आनंद कोठारी, नवीन सोलंकी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जयसिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, तहसीलदार सपना शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, मनोज राजानी, राजीव खंडेलवाल, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, पूर्व पार्षद राजेश यादव, निलेश वर्मा, राम यादव, शुभम चौहान, सुरेश सिलोदिया, देवेन्द्र नवगोत्री, मिलिंद सोलंकी, महेश चौहान, रामेश्वर जलोदिया, अशोक कहार, सुधीर शर्मा, राहुल पंवार, अंकित जैन, विनोद शर्मा, राजकुमार ठाकुुर, संजय शुक्ला, अशोक सोमानी, दिनेश मिश्रा, आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अनेक संस्थाओं ने किया स्वागत
शोभायात्रा का मार्ग में जैन समाज सामाजिक संगठन, नगर सुरक्षा समिति, सामाजिक समरसता मंच, मॉं चामुण्डा सेवा समिति, भाजपा नगर मंडल,नगर कांग्रेस कमेटी,पार्श्वनाथ नवयुवक मण्डल, विजय जैन मित्र मंडल, शंखेश्वर पार्श्वनाथ ट्रस्ट मंडल, संस्था गौरवमयी, गौतम ग्रुप, माणिभद्रवीर मण्डल, दाउदी बोहरा समाज, जैन युथ फेडरेशन, गोल्डन क्लब, किराना व्यापारी एसोसिएशन, श्री गणेश देव स्थान समिति, इकरा पब्लिक स्कूल, शिव शक्ति सेवा मण्डल, जैन सोश्यल ग्रुप, दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप, दिगम्बर जैन महिला मण्डल, अग्रवाल समाज, मनकामनेश्वर सेवा समिति, अखिल भारती ब्राह्मण महासंघ, भागवत ज्ञान यज्ञ समिति, माहेश्वरी समाज, सिन्ध हिन्दू पंचायत, सिक्ख समाज गुरूसिंघ सभा,आदेश्वर नवयुवक मंडल, मिलन ग्रुप, सतपथ गु्रप, जिला केमिस्ट एसोेसिएशन, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, मारवाडी महिला मंडल, स्वर्णकार समाज, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन,खाटू श्याम सेवा समिति, पुस्तक एवं स्टेशनरी एसोसिएशन, वर्धमान स्थानकवासी संघ, चन्दाप्रभुजी नवयुवक मंडल, सराफा एसोसिएशन, अनाज व्यापारी संघ, आदि अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संस्थाओं ने स्वागत किया।
आभार व्यक्त
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, प्रेस जगत एवं सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक संस्थाओं तथा श्रद्धालु जनसमुदाय के प्रति भरत चौधरी ने आभार व्यक्त किया।          

      

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...