स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयुक्त दलीप कुमार ने निगम स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन की टीम के साथ विभाग प्रमुख एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त के द्वारा वार्डाे में औचक निरीक्षक किया जा रहा है। जिन वार्डाे मे साफ सफाई के कार्याे मे कमी पाई गई तथा त्वरित निराकरण को लेकर बैठक में स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षकों एवं दरोगाओं को दिशा निर्देश दिये साथ ही स्वच्छता गाईड लाईन के अनुसार किये जाने वाले स्वच्छता के कार्याे के लिए एवं सफाई मित्रों को सफाई कार्याे के लिए दी जाने वाली सामग्री उपलब्ध कराये जाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को निर्देशित करते हुए प्रतिदिन प्रथम, द्वितीय एवं रात्रीकालीन की जाने वाले सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण, कचरा संग्रहण वाहन में गीला एवं सुखा कचरा प्रथक्कीकरण की मानिटरिंग करने एवं व्यवसायकों ने व्यवसाईक क्षेत्रों में नियत स्थान पर रखी डस्टबीनों की चेक करने हेतु कहा। वहीं रिम्वूहल गैंग को अमानक पॉलिथिन प्रतिष्ठानों एवं पथकर विक्रताओं के पास पाये जाने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
0 Comments