जिला अस्पताल में चैत्र नवरात्रि में जन्मी नवजात बच्चियों का पूजन कर माताओ का किया सम्मान
देवास। चैत्र नवरात्रि महापर्व के प्रथम दिवस से नवमी अंतिम दिवस तक जन्मी नन्ही नवजात बच्चियो का श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के जच्चा-बच्चा वार्ड पहुंचकर बच्चियों का पूजन-अर्चन, वस्त्र भेंट करते हुए माताओ को मिठाई खिलाकर सम्मान किया व बेटी जन्म पर बधाई दी। समिति अध्यक्ष दिव्या परमार ने नवरात्रि में जन्मी बच्चियों को वस्त्र भेंटकर, चुनरी ओढ़ाई एवं माताओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कुं. परमार ने कहा कि बेटियां माता रानी का स्वरूप होती है। इन बेटियों में से न जाने कौन सी बेटी किस देवी के रूप में दर्शन दे दे। नवरात्रि के दिनो में ही नही बच्चियों का सम्मान होना चाहिए, बल्कि वर्ष भर उनका सम्मान होना चाहिए। इस अवसर पर पदम सिंह पवार नर्सिंग ऑफिसर ज्योति राखी, रितु, ज्योति मिश्रा, गार्ड पूजा लाठिया, रमेश चौहान, चंद्रकांत नीमा, अनुराधा नीमा, पल्लवी, मंजू यादव, बीके प्रेमलता दीदी, बीके अपूल श्री, बीके सपना, गौरव, बीके विवेक, एड. आभा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति सचिव घनश्याम मोदी ने दी।

0 Comments