देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी के लिए कपड़े की थैलियां बांटी गई। समिति के अनिल सिंह बेस ने कहा की टेकरी को स्वच्छ बनाए रखना और प्रदूषण से मुक्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विगत 2 दिन से नगर जनहित सुरक्षा समिति के सदस्यों ने टेकरी से प्लास्टिक की थैलियां इकट्ठी की। टेकरी को पॉलिथीन मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त करने के लिए भक्तों को कपड़े की थैलियां का उपयोग करने का संकल्प दिलाया गया। समिति द्वारा कपड़े की थैली बांटने का उद्देश्य यह है। कि टेकरी प्रदूषण मुक्त हो, प्लास्टिक मुक्त हो और हम शुद्ध हवा में सांस ले सके। इस अवसर पर नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गोड, सुनील सिंह ठाकुर, विजय सिंह तंवर, सुभाष वर्मा, सुरेश रायकवार, उमेश राय, अनूप दुबे, सतनारायण यादव, लक्ष्मी नारायण खटीक, राजेंद्र सिंह गौड़ आदि उपस्थित थे।

0 Comments