Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कला व्योम फाउंडेशन की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात, ‘ज्ञानव्योम’ पहल पर चर्चा

कला व्योम फाउंडेशन की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात, ‘ज्ञानव्योम’ पहल पर चर्चा

देवास। कलाव्योम फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीमाल ने नई दिल्ली में भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कलाव्योम द्वारा देशभर में संचालित विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी मंत्री को प्रदान की। मुलाकात के दौरान विशेष रूप से ‘ज्ञानव्योम’ पहल पर चर्चा हुई, जो कला के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण बौद्धिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने वाली कलाव्योम की एक महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल है। इसके साथ ही देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, युवा कलाकारों को मंच प्रदान करने तथा उन्हें कला-कौशल में आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की गई। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में कलाव्योम के सह-सचिव श्याम कौशिक तथा भगवान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री श्री शेखावत ने कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य की योजनाओं के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...