Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने आरोपी संजय पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत की कार्रवाई–----------- आरोपी संजय द्वारा उदयनगर क्षेत्र में किया जा रहा था अवैध फटाके फैक्ट्री का संचालन

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने आरोपी संजय पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत की कार्रवाई
–-----------
आरोपी संजय द्वारा उदयनगर क्षेत्र में किया जा रहा था अवैध फटाके फैक्ट्री का संचालन
     देवास 17 मार्च 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋतुराज सिंह ने उदयनगर क्षेत्र में अवैध फटाके फैक्ट्री का संचालन करने वाले आरोपी संजय पिता विनोद शर्मा निवासी इन्‍दौर के विरूद्ध लोक व्यवस्था के अनुरक्षण के प्रतिकूल किसी भी रीति से कार्य करने से रोकने के अभिप्राय से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कलेक्‍टर श्री सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 की उप धारा (2) में प्रदत्त शक्तियों अन्तर्गत आरोपी संजय विरुद्ध निरुद्ध आदेश जारी किया है। आरोपी को तीन माह तक की अवधि के लिए निरुद्ध कर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखा जाएगा

     कार्यवाही पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। जिसमें उल्‍लेख है कि संजय पिता विनोद शर्मा निवासी इन्‍दौर द्वारा थाना उदयनगर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध फटाके फैक्ट्री को अवैध रुप से संचालित की जा रही थी, आरोपी के विरूद्ध थाना उदयनगर में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी द्वारा ग्राम पोलाखाल, थाना उदयनगर के आस-पास के ग्रामीणजन, मजदूर वर्ग एवं आदिवासी वर्ग के लोगों को साधारण से मानदेय 400 से 500 रूपये प्रतिदिन का लालच देकर उन्हें उक्त विस्फोटक सामग्री तैयार करने हेतु अपने यहाँ बिना किसी सुरक्षा एवं प्रशिक्षण दिये मजदूरी करवाई जा रही थी, जो कि उक्त विस्फोटक तैयार करने के लिए बनाई गई टपरीनुमा फैक्ट्री में कार्य करने वाले मजदूरो ने भी अपने कथनों में इस बात की पुष्टि की है। आरोपी मूल रूप से इन्दौर के निवासी होकर अपनी उक्त अवैध गतिविधि को इन्दौर एवं शहरी क्षेत्र से दूर इसलिए भी संचालित कर रहा था कि शासन द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं उनके निर्माण स्थल के निरीक्षण हेतु जो दिशा निर्देश जारी किये गये है, उनसे बचकर इन्दौर से सुदुर ग्रामीण अंचल में उक्त खतरनाक व्यवसाय को संचालित कर सके।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...