विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर,,
नुक्कड नाटक कर नशा एवं बाल विवाह पर किया जागरूक,,देवास। स्व.तुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय देवास में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम मेंढकी धाकड़ में नुक्कड़ नाटक कर नशा एवं बाल विवाह पर लोगो को जागरूक किया। छात्र छात्राओ ने घर-घर जाकर साक्षरता एवं स्वास्थ सर्वे किया। रैली के माध्यम से स्वंय सेवको ने गॉव ने स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर के बोद्विक सत्र में डॉ. अमरीन शेख ने अपने वक्तव्य में एडस एवं टीबी पर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार पलाश्या द्वारा दिया गया। शिविर के तृतीय दिवस पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संदीप सिंह नागर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवको ने देवास माता टेकरी का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान चलाया एवं दर्शनार्थियों की जलसेवा की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार पलाश्या ने स्वयं सेवको को जनसेवा के लिए प्रेरित किया। डॉ. संजय गाडगे एवं डॉ. संजय सिंह बरोनिया ने छात्र-छात्राओ को संबोधित किया। शिविर के चतुर्थ दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवको ने शिविर ग्राम मेंढकी धाकड में मंदिर परीसर में श्रमदान कर प्रागण को मिटटी डालकर समतल किया एवं गॉव में स्वच्छता अभियान चलाया। बोद्विक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. एस.पी.एस राणा प्राचार्य पी.एम कालेज आफ एक्सीलेंस श्री कृ.प.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास ने छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हूए अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया। अन्य वक्ता डॉ. संजय गाडगे,डॉ. सीमा सोनी, डॉ.लीना दुबे, एवं प्रो. प्रमोद कुमार पलाश्या ने अध्यक्षीय उदबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संदीप सिंह नागर ने दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. प्रेमलता चोहान, डॉ. संगीता गुप्ता, प्रो. मेघा माण्डलिक, प्रो. अकांक्षा शर्मा, प्रो. मेघा वाजपेयी, प्रो. रिशी चोपडा, प्रो. उषा गोड, प्रो. नाजनीन पठान, प्रो. नुरबी खान, प्रो. प्रियंका सोलंकी, प्रो. गणेश कुशवाह, उपस्थित रहै। आभार डॉ. ममता शाक्य ने माना।

0 Comments