Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में देवास की रश्मि पाण्डेकर को डॉक्टरेट की उपाधि

दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में देवास की रश्मि पाण्डेकर को डॉक्टरेट की उपाधि
देवास। आइकॉनिक ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में देवास की श्रीमती रश्मि पाण्डेकर को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरदर्शन से जुड़े अतिथि एवं मुंबई से आई अभिनेत्री रितु शिवपुरी रहीं। इस अवसर पर देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। श्रीमती पाण्डेकर को मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आयोजकों ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। आयोजन का उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को पहचान और प्रोत्साहन देना है। आयोजकों ने बताया कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है, जो शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक समस्याओं के समाधान, समाज की प्रगति और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में कार्य कर रहे हैं। श्रीमती रश्मि पाण्डेकर के सम्मानित होने पर उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...