Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ नागरिक संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ नागरिक संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित 


देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्तियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला समाज की आधारशिला है और उनके बिना परिवार व समाज की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना हम सभी का दायित्व है। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सरोजनी जैम्स, भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष शोभा नाईक एवं जिला कार्यालय मंत्री श्रीमती पुष्पलता सोनगर उपस्थित रहीं। समारोह में फ्लाइंग ऑफिसर आर्यश्री सोलंकी, मीना नागर, शासकीय अभिभाषक श्रीमती जयंती पौराणिक, रश्मि पाण्डेकर एवं सुश्री रिषिका को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण व सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे केसी नागर ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण गंगासिंह सोलंकी द्वारा दिया गया। समारोह में श्रवण कुमार कानूनगो, हिमांशु कुमार ढाली, बीडी चावड़ा, विपिन कुमावत, श्रीमती मीना जाधव, श्रीमती छाया पाराशर, श्रीमती लीला राठौड़, श्रीमती उषा शाह, श्रीमती जोशी, श्रीमती जैन, श्रीमती मोदी एवं श्रीमती संगीता ढाली सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एस.के. शाह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन वीणा भार्गव द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...