Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के विद्यार्थियों का सीबीएसई कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा।

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के विद्यार्थियों का सीबीएसई कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा।
देवास: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल की शिक्षण व्यवस्थाओं के साथ संचालित शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। विद्यालय का परिणाम शत्-प्रतिशत रहा।
कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 115 विद्यार्थी सम्मिलित हुए,जिसमें से 16 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये, 52 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये एवं 92 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए ।
कु. शिव्या शुक्ला 98.2 %, कु. मिहिका पंवार 97.6 %, कु. आफिया परवीन 97.4 %, देवांश कुमार 97 %, दक्ष जैन 96.8 %, कु. अयोनिजा राठौर 95 %, आर्यन तजाने 93.6 %, कु. प्रिया पाठक 93.2 %, कु. आर्या बाकलीवाल 93 % एवं कु. श्रद्धा 92.8 % प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूची में अव्वल रहे ।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा व प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं समस्त स्टाॅफ ने बधाई देते हुए शुभकामनाए प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...