अमर शहीद जागेश्वर धाकड़ की 11 वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजली
देवास। सैनिक संगठन देवास द्वारा अमर शहीद जागेश्वर धाकड़ की 11वीं पुण्यतिथि पर बरोठा स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को नमन किया। कार्यक्रम में डीएसपी बबिता बामनिया ने शहीद जागेश्वर धाकड़ के पिताजी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद को याद करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को ऐसे वीर सपूतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं टीआई सविता जाटव ने कहा कि ऐसे माता-पिता धन्य हैं जिन्होंने देश के लिए अपने पुत्र का बलिदान दिया। इस अवसर पर राजोदा मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, समाजसेवी प्रवीण ठाकुर (कालू), सिरोल्या सैनिक संगठन की टीम, बरोटा नगर के वरिष्ठजन एवं सैनिक संगठन देवास के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Comments