Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

11 जोड़ों का निशुल्क सामूहिक निकाह सम्मेलन सम्पन्न, नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया

11 जोड़ों का निशुल्क सामूहिक निकाह सम्मेलन सम्पन्न, नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया 

देवास। बढ़ती महंगाई के इस दौर में जहां आम आदमी के लिए विवाह जैसे बड़े आयोजन करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है, वहीं शहर के रसुलपुर क्षेत्र में एक सराहनीय पहल ने जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशियां बिखेर दीं। सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को जीवंत करते हुए 30 अप्रैल को रसुलपुर बायपास पर भव्य सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 11 जोड़े पवित्र वैवाहिक बंधन में बंधे। सम्मेलन कमेटी, रसुलपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों का विशेष ध्यान रखा गया। काज़ी साहब की मौजूदगी में सभी निकाह पूरे इस्लामी तरीके से संपन्न कराए गए। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां परिवारजन, रिश्तेदार और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे माहौल में खुशी, उत्साह और अपनत्व की झलक साफ दिखाई दे रही थी। इस खास अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी भेंट किया गया, जिसमें दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं। इससे नवदंपत्तियों को अपने नए जीवन की शुरुआत में आर्थिक सहारा मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदर पप्पू अली भचान का मार्गदर्शन और आयोजक बंटी बाबा की विशेष भूमिका रही आयोजक सोहेल अली अली, मोईन भानजे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष हाजी शाहिद शेख (गोलू हाजी), जाकिर पहलवान नाकदा, हाजी मुदस्सर अली, सद्दाम पठान, एजाज शेख, वसीम शेख, शाहिद कॉलोनी एवं टीम अली अली ब्रदर्स समिति के सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग कर इस आयोजन को सफल बनाया। यह सामूहिक निकाह सम्मेलन न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुआ, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और परस्पर सहयोग का मजबूत संदेश भी गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...