Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शतरंज का बड़ा संग्राम संपन्न: 2 लाख की इनामी बाजी, देशभर के खिलाड़ियों का जलवा

शतरंज का बड़ा संग्राम संपन्न: 2 लाख की इनामी बाजी, देशभर के खिलाड़ियों का जलवा
देवास। शहर के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में आयोजित सेकंड देवास इंटरनेशनल रेटिंग क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 27 मार्च से 31 मार्च तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर मुकाबलों को बेहद रोमांचक बना दिया। समापन समारोह में एडिशनल एसपी जयवीर भदोरिया, अमरजीत खनूजा, इंटरनेशनल मास्टर अक्षत खम्परिया, मीणा राव, सुदेश सांगते, अनिल श्रीवास्तव, सुधीर पंडित, चेतन राठौड़ एवं वरिष्ठ खिलाड़ी बग्गा जी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। संघ सचिव पवन यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, बिहार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित दक्षिण भारत के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि अंडमान-निकोबार से भी खिलाड़ी और आर्बिटर्स शामिल हुए, जिससे आयोजन का स्तर और ऊंचा नजर आया। मुख्य वर्ग (मैन केटेगरी ) के विजेता इस प्रकार रहे: प्रणय चोरडिया (राजस्थान) प्रथम, योधार्थ मेघाशाम नरुले (महाराष्ट्र) द्वितीय,राठौर एस.के. (मध्यप्रदेश) तृतीय, मोहक भगचंदानी (महाराष्ट्र) चतुर्थ,तरुण गौतम (उत्तरप्रदेश) पंचम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में कुल 15 कैटेगरी में खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए। साथ ही मेडल और सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। पूरे आयोजन में कुल 2 लाख की नकद पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई। सह सचिव पावन पाटिल, शैलेन्द्र चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष क्षितेंद्र सिंह, सरफराज सिद्दीकी, कुणाल अयाचित, निरंजन यादव, मनोज कुशवाह, मनोज सिंह एवं रागिनी चौहान, आरती कुशवाह, प्रियांशी, रितेश मालवीय, पुष्प मोदी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...