Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को होगी राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना, शौर्ययात्रा 26 को निकलेगी

अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल को होगी राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना, शौर्ययात्रा 26 को निकलेगी 

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ सर्व ब्राह्मण समाज देवास द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन 19 अप्रैल रविवार को महासंघ के जिलाध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न होगा। कार्यक्रम के तहत राजराजेश्वर श्री परशुराम वाटिका, गंगानगर देवास में प्रातः 8:30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। युवा संघ के जिला अध्यक्ष पंडित छोटू पांडे एवं नगर अध्यक्ष विमल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में श्री शिव मदन वैदिक विद्यालय के आचार्यों पंडित देवनायक मिश्रा, पंडित कपिल शास्त्री, पंडित सूर्य प्रकाश मिश्रा, अश्विन पंडित एवं नानू पप्पू शास्त्री के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। इसमें महासंघ के पदाधिकारी, युवा संघ, महिला संघ सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजजन उपस्थित रहेंगे। महासंघ ने समस्त ब्राह्मण बंधुओं, माताओं एवं बहनों से अपील की है कि वे भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर उत्सव में सहभागिता निभाएं। इसके साथ ही परंपरागत भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन 26 अप्रैल रविवार को शाम 5:30 बजे सयाजी द्वार से किया जाएगा, जो एमजी रोड होते हुए जवाहर चौक पर संपन्न होगी। महासंघ ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ब्राह्मण एकता का परिचय देने का आह्वान किया है। उक्त जानकारी महासंघ के महामंत्री पंडित महेंद्र व्यास एवं रोहित उपाध्याय द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...