अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया,,
26 अप्रैल को निकलेगी भव्य शौर्य यात्रादेवास। गंगानगर स्थित राजराजेश्वर श्री परशुराम वाटिका में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन 19 अप्रैल रविवार को जिला अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, दुग्ध अभिषेक, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। श्री शिव मदन वैदिक विद्यालय देवास के आचार्यों पंडित देवनायक मिश्रा, पंडित कपिल शास्त्री, पंडित सूर्य प्रकाश मिश्रा, अश्विन पंडित एवं पंडित नानू पप्पू शास्त्री के आचार्यत्व में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। मुख्य पूजन में नगर युवा संघ अध्यक्ष विमल शर्मा एवं महासंघ महामंत्री महेंद्र व्यास विराजित रहे। युवा संघ जिला अध्यक्ष छोटू पांडे ने बताया कि पूजन के पश्चात सामूहिक यज्ञ आयोजित किया गया, जिसकी पूर्णाहुति समस्त उपस्थित समाजजनों द्वारा दी गई। और सभी ने भगवान परशुराम से समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का संचालन पंडित सतीश दुबे ने किया तथा युवा संघ महामंत्री कपिल व्यास ने आभार व्यक्त किया। अंत में सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया।कार्यक्रम में पं.ओपी तिवारी पं. देव कृष्ण व्यास पं. संजय शुक्ला पं.प्रयास गौतम पं.आशुतोष जोशी पं.शंकर लाल शर्मा पं.सुरेश चंद्र व्यास पं.रविकांत मिश्रा पं.दिलीप शर्मा पं.सतीश दुबे पं.दीपक जोशी पं.महेंद्र स्थापक पं.घनश्याम पं.नवीन दुबे मोदी आकाश अवस्थी अमिताभ शुक्ला, भरत व्यास,मयंक उपाध्याय,प्रतीक पंडित सुरेश शर्मा,आदित्य दुबे मंगेश शर्मा,रोहित उपाध्याय,मुकेश शर्मा, मोहित पंड्या,अंकित शर्मा,प्रेमनाथ तिवारी सतीश व्यास,आर पी मिश्रा यशोदा शर्मा,आशा शर्मा,विनीता व्यास,वंदना पांडे,रचना शर्मा रेखा शर्मा,मंगल दुबे,भावना बाजपेई,अनीता शुक्ला,रानी व्यास, उषा शर्मा, रीता शर्मा,प्रमोद व्यास, गोविंद मलतारे, मनोज शुक्ला, विनोद शर्मा, संजय त्रिवेदी, गिरधरलाल शर्मा, नारायण तिवारी, डी के पांडे, रघुनंदन समाधिया, देवी शंकर तिवारी, सदाशिव उपाध्याय, राधेश्याम तिवारी, चंद्रशेखर दुबे, बीके मेहता, गौरी शंकर चौबे, पुष्पा पेशकार, श्याम पेशकार, ममता शर्मा, राजेश पाठक, अशोक शर्मा, प्रमोद व्यास, महेश व्यास, सुरेश शर्मा पत्रकार, लोकेंद्र शर्मा, मृत्युंजय व्यास, भानुकुल व्यास, नंदकिशोर शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, प्रेमानंद दुबे, आशीष दुबे, सत्यम पांडे, आशीष तिवारी, नरेंद्र नागर, मुकेश जोशी, गोविंद जोशी, सुदामा शर्मा, किशोर दुबे, अनिल शर्मा, मयूर व्यास,मनोज शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक, प्रणय व्यास, कुमार चौधरी, कृष्णकांत शर्मा, अशोक चौबे, श्याम सुंदर शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, श्याम शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, जितेंद्र तिवारी, अश्वनी सारिया, अरविंद जोशी, पुष्पा मिश्रा, संध्या आचार्य अजय पांडे, लकी शर्मा, मुकुल गीते,सुरेश चौधरी, महासंघ, युवा संघ एवं महिला संघ के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
महासंघ ने समाज के सभी बंधुओं, माताओं एवं बहनों से भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने का आग्रह किया है।
साथ ही पारंपरिक भव्य एवं अनूठी शौर्य यात्रा 26 अप्रैल, रविवार को शाम 5.30 बजे सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर एमजी रोड होते हुए जवाहर चौक पर समापन करेगी। महासंघ ने समस्त ब्राह्मण समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ब्रह्म एकता का परिचय देने और पुण्य लाभ लेने का निवेदन किया है।

0 Comments