Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,,कॉम्बिंग गश्त के दौरान देवास पुलिस द्वारा 300 से अधिक वारंटियों को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही,,

कॉम्बिंग गश्त के दौरान देवास पुलिस द्वारा 300 से अधिक वारंटियों को किया गिरफ्तार

देवास: पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन तथा समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी अनुक्रम में जिले के सभी 21 थानों की पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान सभी SDOP एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वयं मैदान में उपस्थित रहकर अभियान का नेतृत्व करते रहे। रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक चली इस विशेष गश्त में लगभग 200 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। थाना स्तर पर टीमों का गठन कर कॉम्बिंग गश्त के माध्यम से न्यायालय में लंबित प्रकरणों के फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ की गई। अभियान के दौरान विभिन्न अपराधों में फरार 300 से अधिक वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया स्वयं विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहकर कार्यवाही की सतत निगरानी करते रहे। उन्होंने निगरानी बदमाशों की जांच, विभिन्न नाकाबंदी पॉइंट्स का निरीक्षण, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड की चेकिंग तथा डायल-112 वाहनों का निरीक्षण किया।
देवास पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...