Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

34 वर्षों की सेवा के बाद शाहिद पठान सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

34 वर्षों की सेवा के बाद शाहिद पठान सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

देवास। शासकीय सेवा के 34 वर्षों का सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण कर डार्करूम सहायक (डीकेए) के पद पर कार्यरत शाहिद पठान सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनके सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरोजनी जेम्स बेक रहीं, जबकि आरएमओ अजय पटेल एवं सिविल सर्जन रामप्रसाद परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कर्मचारी नेता गंगासिंह सोलंकी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में शाहिद पठान की सेवाओं को समर्पण और ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक वर्मा, लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगदीश तंवर, मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के वरिष्ठ कर्मचारी नेता मकसूद पठान, प्रदेश इंटक मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा, राजाराम मालवीय, संतोष नागर, रामकिशन ठाकुर, विनोद भिलवारे, समंदर सिंह बैस, विजय वर्मा, राजेश दुबे, राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी एवं संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन जगदीश तंवर द्वारा किया गया।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...