आवला पिपलिया में निशुल्क कन्या विवाह एवं भागवत पुराण नवचंडी यज्ञ पूर्ण आहुति पर भंडारा आयोजित
देवास: खाटू धाम आवलिया पिपलिया में नि शुल्क कन्या विवाह का आयोजन किया गया जिसमें 2 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ भागवत पुराण नवचंडी यज्ञ पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हुआ तथा विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें लगभग 6000 हजार व्यक्तियों का भोजन रखा गया समस्त आयोजन में गांव के तथा आपस पास के लोगों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया भंडारा सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चलता रहा आयोजन में क्षेत्रीय विधायक श्री मनोज चौधरी देवास पूर्व महापौर श्री जयसिंह ठाकुर तथा विनायक हॉस्पिटल के संचालक डॉ कृष्णकांत धूत तथा सन्यासी बाबा आदि ने कन्याओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया खाटू धाम आवलिया पिपलिया के मुख्य पुजारी बाबूलाल जी शर्मा ने दोनों कन्याओं का कन्यादान किया गरिमामय आयोजन में ग्रामीण जन एवं समाज सेवीयो का विशेष सहयोग रहा!

0 Comments