बेटियों ने प्रदेश में देवास का गौरव बढ़ाया-.. विधायक पवार,,
माध्यमिक शिक्षा मंडल प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आई छात्राओं का विधायक ने किया सम्मानदेवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आई छात्राओं का सम्मान करते हुए विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है देवास की बेटियों ने प्रदेश में हमारा मान बढाया है आप सभी ऐसे ही आगे बढ़ते रहे खूब मन लगाकर पढ़ाई करे और अपने परिवार सहित शहर, प्रदेश, व देश का गौरव बढ़ाए उपरोक्त बात देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने विधायक निवास पर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाली छात्राओं के सम्मान के दौरान कहीं। आनंद भवन पेलेस पर कक्षा 10 वीं में प्रदेश में नवां स्थान प्राप्त करने वाली अक्षरा पिता जितेन्द्र शिन्दे, दसवां स्थान प्राप्त करने वाली पलक पिता शिवराज नामदेव एवं कक्षा 12 वीं में वाणिज्य संकाय में प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा राशि पिता संजय माली को मिठाई खिलाकर बधाई दी साथ ही प्रतीक चिन्ह, पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। सम्मान पाकर छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी सफलता के विषय में अवगत कराया इस दौरान छात्राओं के अभिभावक भी मोजूद रहे जिन्हें विधायक ने शुभकामनायें प्रेषित की।
10-10 हजार देने की घोषणा
बेटियों की इस सफलता पर विधायक गायत्री राजे पवार ने छात्राओं को 10-10 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की साथ ही छात्राओं के अभिभावकों से अपील की है कि बेटियों को आगे भी पढ़ायें और इन्हें अपनी पसंद का विषय चुनने दें उन पर विषय के लिए दबाव नहीं बनायें उनके पसंद का विषय होगा तो वे मन लगाकर पढ़ाई करेगी और आपका नाम रोशन करेगी।
विधानसभा देखने की इच्छा
छात्राओं ने इस अवसर पर विधानसभा घूमने एवं देखने की इच्छा जताई जिसे विधायक पवार ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा के सत्र में आप लोगों को विधानसभा का भ्रमण करवाया जायेगा। भविष्य के लिये यशस्वी प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन अधिनियम ला रहे है और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने जा रहे है जिससे आप विधानसभा एवं ,संसद सिर्फ देखे ही नहीं बल्कि अंदर भी बैठकर प्रतिनिधित्व कर सकते है। आप लोगों की इच्छा दर्शाती है कि आप लोगों में आगे बढ़ने की प्रबल इच्छाशक्ति है।

0 Comments