Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

 होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
देवास, 02 अप्रैल 2026/  होमगार्ड, एसडीईआरएफ के सैनिकों तथा कार्यालयीन कर्मचारियों एवं अधिकारियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शासकीय महात्मा गांधी अस्पताल में किया। जिसमें जिला चिकित्सालय देवास की मेडिकल विशेषज्ञ टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवानों, स्वयंसेवियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण का उद्देश्य जवानों की कार्यक्षमता को बनाए रखना एवं समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना रहा। जिला चिकित्सालय देवास से डॉ. अतुल पवनीकर, डॉ बीआर शुक्ला, डॉ कुश घनघोरिया, डॉ. राजेश पटेल, आरएमओ डॉ अनिल मीणा शामिल रहे। इन सभी चिकित्सकों ने उपस्थित जवानों का बारीकी से परीक्षण कर आवश्यक जांच  ब्लड प्रेशर सीबीसी आरबीसी एवं ईसीजी इत्यादि कराई गई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।  इस स्वास्थ्य शिविर मे जवानों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जिला अस्पताल के माध्यम से आवश्यक मेडिसिन का वितरण भी किया गया साथ ही ड्यूटी के दौरान उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...