देवास: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित संस्था साईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों में बाजी मारी। हायर सेकेंडरी कक्षाओं में कृपा मकवाना 87% के साथ शाला में प्रथम रही ,वहीं सिया परमल 85% के साथ शाला में द्वितीय रही।मुस्कान खान 79% के साथ शाला में तृतीय रही । शाला में 83% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में कक्षा 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण की तथा 27% विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण की। हाई स्कूल परीक्षाओं में भी इसी प्रकार साईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया शौर्य मोरी ने 81% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इशिका कैथवास ने 78% अंकों के साथ कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा गणेश प्रजापत ने 71% अंकों के साथ कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सामूहिक रूप से कक्षा दसवीं के परिणाम में 68% विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा शेष बचे हुए विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं द्वितीय श्रेणी में पास की
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी साईंनाथ मेमोरियल स्कूल का हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा था। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन एवं शत्-प्रतिशत् सफलता के लिये विद्यालय स्टॉफ
संचालक शकील कादरी प्राचार्य मिश्क।त शकील एवं विद्यालय के मार्गदर्शक श्री शमशाद अहमद कादरी खेल गुरु श्री राधेश्याम सोलंकी, पूर्व पार्षद दिलीप सिंह ठाकुर, दिलीप सिंह चौहान,ओम प्रकाश दुबे , प्रवीण श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाइयां प्रेषित की !

0 Comments