देवास। जिला रॉलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनवर खान ने बताया कि गुजरात अहमदाबाद में वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप 20 से 21 अप्रैल तक आयोजित होगी। मध्यप्रदेश टीम अंडर 11 में लव पटेल, प्रतुल प्रजापति, वहीं अंडर 14 में कृष्णा कामदार, सौरभ भातुनिया टीम में शामिल हैं। कोच देवराज सांगते साथ ही अंडर 17 एवं सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता 2-3 मई को उदयपुर, राजस्थान में आयोजित होगी, जिसमें 1 मई को उदयपुर के लिए देवास से खिलाड़ी होंगे रवाना। सात्विक शिवहरे, क्रिस्टल जादव, ध्रुव चौहान मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों और कोच मैनेजर का स्वागत देवास महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल द्वारा किया गया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रॉलबॉल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य संदीप जाधव, तन्मय मेहता, सूरज वामनीया, नम्रता वलनकर, उल्लास जोशी, सुनील मालवीय, तनिष्क, तेजस द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

0 Comments