Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के बीएड छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के बीएड छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
देवास। भोपाल चौराहा स्थित शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय देवास के सत्र 2024 -26 के बी.एड. के छात्रों का पचमढ़ी का शैक्षणिक भ्रमण  महाविद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार तोमर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भ्रमण प्रभारी अभिजीत सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2024-26 के बी.एड. के छात्रों का इस बार शैक्षणिक भ्रमण पचमढ़ी में आयोजित किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत सभी छात्रों को पचमढ़ी के  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। डाइट शैक्षणिक भ्रमण के अवसर पर डाइट प्राचार्य  एवं डाइट स्टाफ सदस्य गणों में संजय भट्ट ,  गोविंद सिंह ठाकुर और ममता मैडम आदि सभी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त हुआ। इसके उपरांत भ्रमणकारी छात्रों ने पचमढ़ी के विभिन्न प्रसिद्ध स्थलों पांडव गुफा, हांडी खोह, गुप्त महादेव, महादेव, ग्रीन वैली, प्रियदर्शनी, जटाशंकर महादेव का भी भ्रमण किया और फिर चंपक लेक में वोटिंग का आनंद लिया तथा अंत में राजेंद्र गिरी में सूर्यास्त को देखा। पचमढ़ी शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। भ्रमण में शिक्षा महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों में दीपक पाटीदार, ललिता वावगे, इंदु बारेला तथा छात्राध्यापकों में रविंद्र पाल सिंह तंवर, आशीष सोलंकी, संतोष वर्मा, प्रज्ञा वैष्णव, छाया वैष्णव आदि का भी विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...