लीनेस देवास स्टार क्लब की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न
देवास। लीनेस देवास स्टार क्लब की आधिकारिक यात्रा गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जावरा से पधारी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण, डिस्ट्रिक्ट सचिव कविता चौहान, रतलाम से डिस्ट्रिक्ट सचिव पुष्पा वासन एवं एरिया ऑफिसर संगीता गोयल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पुष्प स्वागत से की गई। इसके पश्चात मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्लब अध्यक्ष सुषमा अरोड़ा ने सभा प्रारंभ की घोषणा करते हुए अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथियों का माला पहनाकर एवं पौधे भेंट कर सम्मान किया गया। क्लब सचिव कुसुम अग्रवाल ने क्लब की सेवा गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष डिंपल शर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण ने अपने उद्बोधन में क्लब संचालन, सेवा प्रकल्पों एवं कार्यशैली पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब में 5 नए सदस्यों मंजू बाला जैन, पायल सक्सेना, अलका कनौजिया, गीता खत्री एवं किरण माधवानी को शामिल किया गया, जिन्हें शपथ दिलाई गई। क्लब द्वारा एक जरूरतमंद बिटिया के कन्यादान हेतु सामग्री प्रदान की गई, वहीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम आए दो बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में रेणु शर्मा ने मंच संचालन किया, मंजू बाला जैन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा गिरिजा माहेश्वरी ने ध्वज वंदना की। अभिलाषा शर्मा द्वारा अतिथि का जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य अरुणा सोनी, कांता खंडेलिया, रमा चौबे, रेणु शर्मा, राजश्री सोनी सहित अन्य सदस्य भूमिका शर्मा, नेहा छाबड़िया, मोनिका राणा, प्रीति सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहीं। अंत में क्लब सचिव कुसुम अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments