Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान माला एवं कार्यशाला का आयोजन

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान माला एवं कार्यशाला का आयोजन
देवास। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री कृष्णजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास मे उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं महाविद्यालय की आईक्यूएसी एवं महिला उत्पीड़न विभेद वर्जन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान माला एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में प्रमुख वक्ता न्यायाधीश श्री सुभाष चौधरी, डिस्ट्रिक लीगल एंड अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सत्र न्यायालय देवास तथा श्रीमती गीता ठाकुर ब्लॉक महिला सशक्तिकरण अधिकारी प्रशासक वन स्टॉप सेंटर थी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपीएस राणा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. विद्या महेश्वरी, डॉ. भारती कियावत, डॉ. लता धुपकरिया, डॉ. लीना दुबे एवं डॉ. सत्यम सोनी ने मंच साझा किया।
प्रमुख वक्ता न्यायाधीश श्री सुभाष चौधरी ने अपने उद्बोधन में कानूनी अधिकार एवं कार्य स्थल पर लैंगिक समानता विषय पर संबोधित करते हुए भरण पोषण अधिनियम पास्को एक्ट लेबर, अभियोजन,  अनुच्छेद 14 ,15 एवं 21 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती गीता ठाकुर ने वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया  कि देवास जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए हमें सभी को जागरुक करते रहना चाहिए।
डॉ सत्यम सोनी ने अपने उद्बोधन में वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता को  विस्तारपूर्वक समझाया। डॉ. विद्या महेश्वरी ने साइबर सिक्योरिटी वर्तमान समय की आवश्यकता है पर सभी को संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. एसपीएस राणा ने अपने अध्यक्षीय  उद्बोधन  में कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। डॉ प्रतिमा रायकवार ने बताया कि महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन, कल की महिला नेतृत्व पर आधारित पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ मनोज मालवीय ने कहा कि महाविद्यालय में कौशल विकास और उद्यमिता पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं तथा महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय गाडगे के द्वारा किया तथा आभार डॉ संदीप नागर ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...