Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उत्कृष्ट विद्यालय देवास में हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव आयोजित

उत्कृष्ट विद्यालय देवास में हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव आयोजित

 देवास: उत्कृष्ट विद्यालय, में मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया।  इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुष्पहार पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी ने अपने संबोधन में कहा कि उच्चतम लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अनुशासन प्रथम सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही अथक परिश्रम कर अध्ययन में जुटने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं संसाधन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर हैं। साथ ही, विद्यार्थियों से प्रथम दिवस से ही गंभीरतापूर्वक अध्ययन करने तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ व्याख्याता ध्रुव कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को अर्जुन की भाँति लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। वरिष्ठ शिक्षक संतोष वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करेंगे।
वरिष्ठ शिक्षिका कीर्ति शर्मा ने कहा कि मल्टीमीडिया एवं मोबाइल जैसे साधन अध्ययन में भटकाव उत्पन्न करते हैं, अतः उनसे दूर रहकर मन लगाकर पढ़ाई करें। कॉमर्स के शिक्षक अंशुल खरे ने ‘3K फॉर्मूला’ के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति प्रेरित किया।
शिक्षक दिनेश कुमार गुदेन ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साक्षात्कारों से प्रेरणा लेने की सलाह दी, वहीं गणित के शिक्षक श्री दिलीप पांचाल ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं समाज की अमूल्य धरोहर हैं।
शिक्षिका निर्मला चौहान ने विद्यार्थियों का ध्यान उत्तम चरित्र निर्माण की ओर आकर्षित किया, जबकि शिक्षक विकास जायसवाल ने गहन अध्ययन के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका प्रभा शर्मा ने संचार माध्यमों के दुष्प्रभावों से बचने के उपायों पर प्रकाश डाला।
गत वर्ष प्रदेश के प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाली छात्रा मुस्कान शेख ने इस कार्यक्रम की सार्थकता को प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज से केवल पढ़ाई आरंभ हो सकती थी किंतु विद्यालय ने अपने शिक्षकों के द्वारा जो हमारा मार्गदर्शन किया है यह हमारा सौभाग्य है हम सभी अपने विद्यालय और शिक्षकों के आभारी रहेंगे
इस अवसर पर श्रीमती अलका जैन, कृष्णा मोदी, आयुषी मोरे, अविनाश उदेनिया, रितु पवार, शुभम दुबे, आशुतोष धारीवाल, मोहम्मद अजहर एवं अक्षय बिरगोदिया ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
 कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक संतोष स्वर्णकार ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...