Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नवागत छात्राओं के स्वागत से गूँजा महारानी चिमनाबाई स्कूल, तिलक लगाकर मनाया गया प्रवेश उत्सव

नवागत छात्राओं के स्वागत से गूँजा महारानी चिमनाबाई स्कूल,
 तिलक लगाकर मनाया गया प्रवेश उत्सव
देवास। महारानी चिमनाबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ प्रवेश उत्सव के रूप में अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ किया गया। ढोल-धमाकों की थाप और छात्राओं के उत्साह के बीच विद्यालय परिसर किसी उत्सव के मैदान सा प्रतीत हो रहा था।
गरिमामय उपस्थिति और स्वागत
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर ऋतु चौरसिया रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खनिज अधिकारी प्रियंका पांडे, वार्ड पार्षद आलोक साहू, निसार शेख एवं शैलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू तिवारी द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य राजू सातपुते ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया तथा अपने स्वागत भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन नीलम दुबे ने किया।
तिलक और मिठाई से हुआ अभिनंदन
प्रवेश उत्सव के दौरान अतिथियों ने नवागत छात्राओं का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और माला पहनाकर किया। छात्राओं का मुँह मीठा कराया गया और उन्हें शुभकामनाओं के साथ निरूशुल्क पुस्तकों के सेट व पेन भेंट किए गए। अपनी नई कक्षाओं और किताबों को पाकर छात्राओं के चेहरों पर अद्भुत प्रसन्नता देखी गई।
अतिथियों का प्रेरक उद्बोधन
छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ऋतु चौरसिया ने कहा कि शिक्षा ही वह एकमात्र माध्यम है जिससे आप अपने सपनों को हकीकत में बदल सकती हैं। अनुशासन और निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। आप सभी इस विद्यालय से न केवल अक्षर ज्ञान लें, बल्कि एक सशक्त नागरिक बनने के संस्कार भी प्राप्त करें। विशिष्ट अतिथि प्रियंका पांडे ने बालिकाओ को पढ़ाई के साथ साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहने की प्रेरणा दी । तथा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।  वहीं पार्षद आलोक साहू ने विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतिदिन शाला आने की ली शपथ
ढोल-धमाकों के बीच छात्राओं ने उत्साहपूर्वक शाला में प्रवेश किया। इस अवसर पर सभी छात्राओं ने एक स्वर में प्रतिदिन शाला आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की शपथ ली। विद्यालय स्टाफ ने भी छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक संजय जोशी ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...