देवास: शासकीय हाई स्कूल मेंढकी धाकड़ द्वारा विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का प्राचार्य श्रीमती संगीता खड़ीकर द्वारा फूल माला व पुरस्कार प्रदान कर सम्मान किया गया विद्यालय की टॉपर छात्रा कुमारी ऋषिका कालू सिंह चौधरी ने 96% अंक हासिल कर अपने विद्यालय तथा गांव का नाम रोशन किया है टॉपर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता ,गुरुजनों और नियमित अभ्यास को दिया है इसी क्रम में कुमारी दिशा अनोखीलाल परिहार 91.8% ,युवराज मेहरबान नागर 88.8 ,बस कन्या विष्णु गौड़ 82.8 ,रामकन्या जयराम मालवीय 82 ,तथा पायल हेमराज ओसारिया ने 81.4 अंक हासिल किए है विद्यालय में 17 छात्र छात्राएं प्रथम स्थान पर रहे
कार्यक्रम में विद्यालय का शिक्षक परिवार उपस्थित था कार्यक्रम का संचालन श्री गगन तिवारी तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती जागृति गहलोत द्वारा किया गया

0 Comments