Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

द हिमालय एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत्- प्रतिशत

द हिमालय एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत्- प्रतिशत

देवास: द हिमालय एकेडमी, राधागंज के कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में कीर्तिमान स्थापित किया। 
हाई स्कूल परीक्षा में सम्मिलित सभी 120 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल विद्यार्थियों में से 57 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किये। सम्मिलित विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 14 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक, 14 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक, 17 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक,17 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक, 22 विद्यार्थियों ने 65% से अधिक एवं शेष 25 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए।
हायर सेकेण्डरी परीक्षा में सम्मिलित सभी 156 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल विद्यार्थियों में से 59 विद्यार्थी 75% से अधिक अंक प्राप्त कर शासन की लेपटॉप योजना के लिए पात्र हुए हैं। सम्मिलित विद्यार्थियों में से 9 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक, 13 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक, 11 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक, 26 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक, 25 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक, 32 विद्यार्थियों ने 65% से अधिक एवं शेष 40 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए।
हाई स्कूल उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 94% के साथ पहला स्थान कु. अक्षिता राकेश चौहान, दूसरा स्थान कु. वृष्टि कंवरसिंह चौहान, कु. अंजली निलेश पटेल एवं कु. धरा अशोक परमार, तीसरा स्थान कु. निहारिका सुमेर सिंह ठाकुर, चौथा स्थान कु. स्मृति प्रदीप मोदी, खुशाल रोहिताश सेन, कु. राशि दयाल सिंह बैस एवं विवेक पोपसिंह धाकड़, पाँचवा स्थान मयंक चन्द्रशेखर पटेल, श्रेष्ठ गजेन्द्र धाकड़ एवं कु. माही ऋतुराजसिंह बैस, छठा स्थान कु. महिमा वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, कु. जिज्ञासा धर्मेन्द चौधरी एवं अश्विन महेन्द्र पटेलए सातवाँ स्थान देवेन्द्र उमेशसिंह चौधरी, कु. हिमांशी मनोज यादव, कु. वंशिका प्रदीप भाटी एवं कु. भव्या भारतसिंहए आठवाँ स्थान कु. अनुष्का दिनेश गौड़, हर्षवर्धन अशोक नागर, दिव्यराज गणेश पटेल एवं कु. भूमिका योगेन्द्र यादव,ए नौवाँ स्थान कु. दिव्यांशी दुष्यन्त राजपूत एवं कु. दर्शना कपील हरोड़े एवं दसवाँ स्थान कु. इशिका पिंकेश नागर ने प्राप्त किया। हाई स्कूल परीक्षा में कुल 120 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 95% के साथ पहला स्थान कु. अद्रिशा जयप्रकाश यादव दूसरा स्थान अथर्व धीरज डाले, तीसरा स्थान कु. खुशी संजय चौधरी एवं प्रिंस प्रदीप मरकले, चौथा स्थान राज अनिल चौहान, विवेक रामकरण मालवीय एवं कु. अंशिका नारायण गौरे, पाँचवा स्थान अथर्व संजीव नागर एवं कु. इशिका अनिल भारद्वाज, छठा स्थान कु. दिशा यशवंत नागर, कु. ज्योति रामइकबाल प्रजापति एवं कु. हिना रशीद मंसूरीए सातवाँ स्थान अबीर मंजीतसिंह पवार, आठवाँ स्थान अली असगर मुस्तफा नलवाला, लक्ष्य भूपेन्द्र यादव एवं प्रद्युम्न परशुराम चौपारे, नौवाँ स्थान विराज यतीन्द्र जैन, कु. रोशिता दशरथ कुमावत, कु. अविका कपील कार्डेकर कु. पुष्पा सुमेरसिंह राठौर एवं हनी दिलीप सिंह पवार एवं दसवाँ स्थान दिव्यराज केतन सिंह राठौर ने प्राप्त किया। हायर सेकेण्डरी परीक्षा में कुल 156 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी द हिमालय एकेडमी का हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा था। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन एवं शत्-प्रतिशत् सफलता के लिये विद्यालय प्रबंधन एवं स्टॉफ ने बधाईयाँ प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...