देवास। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने महापौर जनसुनवाई के अन्तर्गत बुधवार 15 अप्रेल को निगम बैठक हाल में नागरिकों से उनकी निगम संबंधी समस्याओं के आवेदन प्राप्त किये। जिसमें राम रहीम नगर में आश्रम के समीप प्रतिदिन सफाई को लेकर एवं वार्ड क्र. 02 में सीवरेज लाईन चौक होने से हो रही समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन महापौर को नागरिकों के द्वारा दिये गये। महापौर ने प्राप्त आवेदनों का निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ खाद्य एवं अखाद्य लायसेंसो का वितरण व्यवसाईयों को किया गया। इस अवसर पर निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, उपयंत्री राजेश कौशल, जीवन रावत, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, हेमंत उबनारे, विकास शर्मा, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, एवं नागरिकगण व व्यवसाई उपस्थित रहे।

0 Comments