Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राहुल परमार का कमाल, स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र के ईडी क्लब में ऐतिहासिक एंट्री, ‘बेस्ट एडवाइजर’ बनकर रचा कीर्तिमान

राहुल परमार का कमाल, स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र के ईडी क्लब में ऐतिहासिक एंट्री, ‘बेस्ट एडवाइजर’ बनकर रचा कीर्तिमान
देवास। शहर के एक युवा बीमा सलाहकार ने स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है और प्रतिष्ठित ‘ईडी क्लब’ में स्थान बनाकर देवास का गौरव बढ़ाया है। ग्राहकों के प्रति समर्पण, पारदर्शी कार्यशैली और सही मार्गदर्शन उनकी सफलता के प्रमुख आधार रहे, वहीं जरूरत के अनुसार योजनाओं का चयन और बेहतर सेवा ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें “बेस्ट एडवाइजर” के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज़ोनल मैनेजर अरविंद सोनी, ब्रांच मैनेजर देवेंद्र यादव, सीनियर मैनेजर अर्चना सौराष्ट्रीय सहित अनेक अभिकर्ता उपस्थित रहे, जहां सैकड़ों अभिकर्ताओं के बीच उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप कंपनी की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय यात्राओं का अवसर भी प्राप्त होगा। इस सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, गुरुजनों एवं ग्राहकों को दिया, वहीं सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हेल्थ इंश्योरेंस आज के समय में परिवार की सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है, जो विपरीत परिस्थितियों में एक मजबूत सुरक्षा कवच का कार्य करता है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...