Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वगठित देवास जिला शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न

नवगठित देवास जिला शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न

देवास देवास जिला शहर कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत में पदाधिकारियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।साथ ही सभी ने अपना परिचय दिया।  इसके उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने से संबंधित, अपनी-अपनी बात रखी। कार्यकारिणी की मंशा अनुसार अध्यक्ष प्रयास गौतम ने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके आगामी समय में कार्यों का विभाजन किया जाएगा। पार्टी, वार्ड स्तर एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सतत कड़ी मेहनत करनी होंगी। प्रत्येक वार्ड में बैठक आयोजित करनी होगी, ब्लॉकों के भी अलग से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जो नए पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं, उनके प्रशिक्षण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसके माध्यम से पार्टी की रीति नीति और विचारों की जानकारी मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचने का कार्य कमेटी के सदस्यों को निर्वाह करना होगा। बैठक में मनोज हेतावल, रोशन रायकवार, सुजीत सांगते, गोवर्धन देसाई, शाहजी हाशमी, कल्याण सिंह पंवार, इम्तियाज़ शेख भल्लू, दिग्विजय सिंह झाला, कमल मुकाती, विकास बारोड़, आरिफ मेव, डॉ.गजेन्द्र सिंह तोमर, परवेज हारून शेख, महेंद्र धारू, वीरेन्द्र सिंह परदेसी, एम. जहीर शेख, कल्लू खान, विमल चौधरी,नईम अहमद, प्रहलाद मिस्त्री, संतोष सिंह, रईस खान (डेनी), कविता वर्मा एडवोकेट, अविनाश जेठवा, नितिन परमार, धर्मेंद्र पटेल, हिम्मत सिंह डांगी उपस्थित रहे। संचालन संगठन महासचिव जाहिद पठान ने किया और आभार प्रवक्ता हारिस गजधर ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...