देवास। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश में युवा इकाई देवास में नवीन नियुक्ति हुई। युवा जिलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल युवा प्रदेश महामंत्री गौरव गुप्ता एवं देवास जिला अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी ने युवा इकाई मे देवास नगर युवा अध्यक्ष के पद पर कर्मठ युवा साथी प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जैन की नियुक्ति की । सभी वैश्य बंधुओं में इन नियुक्ति पर अपार हर्ष है वैश्य महासम्मेलन देवास नगर अध्यक्ष रजनीश पोरवाल सचिव पवन गोयल एवं सभी युवा साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी देवास जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता द्वारा दी गई।

0 Comments